शराब नीति मामले पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पहले सीबीआई ने सिसोदिया से करीब 8 घंटे से पूछताछ की थी सीएम अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया ने पहले ही गिरफ्तारी को लेकर आशंका जता थी। सीबीआई के सामने जाने से पहले सिसोदिया ने अपने समर्थकों के साथ दिखे थे। दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को आबकारी नीति घोटाले की सीबीआई जांच में शामिल हुए। वह सुबह 11।10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। जांच में शामिल होने से पहले, वह पूजा करने के लिए पार्टी के अन्य नेताओं, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज के साथ राजघाट गए। इससे पहले सिसोदिया ने हिंदी में ट्वीट किया, आज फिर सीबीआई मुख्यालय में जा रहा हूं, मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद हमारे साथ है।

इसी ट्वीट में उन्होंने कहा, मुझे कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं देश के लिए फांसी पर चढ़ने वाले भगत सिंह का अनुयायी हूं। ऐसे झूठे आरोपों के कारण जेल जाना छोटी बात है। सिसोदिया को 19 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने दिल्ली के बजट पर अपना काम पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था।


Download Android App
Download iOS App



