केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अवैध बालू खनन की जांच के संबंध में शुक्रवार को आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के आवास सहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 12 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ‘हमारी कई टीमें दिल्ली और लखनऊ, कानपुर और हमीरपुर (उत्तर प्रदेश में) में 12 जगहों पर तलाशी ले रही हैं।’
अधिकारी ने कहा कि जिन घरों की तलाशी ली गई उसमें लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में स्थित सैफायर अपार्टमेंट में चंद्रकला का घर भी शामिल है। उत्तर प्रदेश में अवैध बालू खनन मामले की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने यह मामला अपने हाथ में लिया है। चंद्रकला उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिला अधिकारी के रूप में सेवा दे चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



