सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: छात्रों ने की विशेष तैयारी, पेरेंट्स ने बढ़ाया मनोबल

Summary :

दिल्ली और भोपाल में सीबीएसई परीक्षा शुरू

आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का उत्साह देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में परीक्षार्थियों ने बताया कि वे पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने आए हैं, और स्कूल में भी उन्हें अच्छी तरह से पढ़ाया गया है। हालांकि, कुछ छात्रों ने कहा कि उन्हें विशेष रूप से साइंस और मैथ्स विषय से डर लगता है, लेकिन उन्होंने पूरी तैयारी करने का भरोसा जताया और उम्मीद की कि वे इन विषयों में भी अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।

भारतीय विद्या भवन केजी मार्ग पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आज दसवीं का पेपर देने आए हैं। आज इंग्लिश का पेपर है और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इन बच्चों का कहना है कि इस एग्जाम के लिए उन्होंने खास तैयारी की है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनका रिजल्ट अच्छा आएगा। इस दौरान पेरेंट्स ने भी दावा किया कि बच्चों ने कड़ी मेहनत की है और उन्हें भी उम्मीद है कि बच्चे इस बार अच्छे नंबरों से पास होंगे।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हजारों छात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सेंटर पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान कई छात्र अपने माता-पिता के साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचे, जिनके चेहरे पर थोड़ी घबराहट के साथ-साथ आत्मविश्वास भी था। पेरेंट्स भी अपने बच्चों को परीक्षा के लिए भेजते समय बहुत खुश दिखाई दिए। कई माता-पिता ने बच्चों को टीका चंदन लगा कर और मिठाई खिलाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। पेरेंट्स का कहना था कि इस तरह वे अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहते हैं ताकि वे अच्छे से परीक्षा दे सकें। इन परीक्षाओं का आयोजन पूरे देश में किए गए 7800 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है, जिनमें लगभग 44 लाख छात्र शामिल होंगे। बता दें कि परीक्षा में करीब 44 लाख छात्र शामिल होंगे। इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए देशभर के 7800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.