राजधानी में प्रदूषण के गंभीर होते हालात को लेकर दिल्ली का आप सरकार का केन्द्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला जारी है। प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे का हवाला देते हुए शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केन्द्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हलफनामे में केन्द्र सरकार खुद मान रही है कि वर्तमान समय में प्रदूषण की जो स्थिति है उसमें 46 फीसद प्रदूषण पराली जलने के कारण से हो रहा है।
न्यायालय ने जब केन्द्र सरकार से प्रश्न किया कि आपने पराली की समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाए, तो केन्द्र सरकार ने जवाब में कहा कि हमने किसानों को मशीनें बांटी हैं। केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले दो सालों में केन्द्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा के किसानों को मात्र 63 हजार मशीनें बाटी हैं, जबकि आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में किसानों की संख्या लगभग 26 लाख है।
उन्होंने आरोप लगाया किह ऐसे में मशीनें बांटने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। एक तरफ हरियाणा और पंजाब में 26 लाख किसान पराली जलाने को मजबूर हैं, वहां केन्द्र सरकार द्वारा दो साल में मात्र इतनी मशीनें बांटना खानापूर्ति नहीं तो और क्या है?


Download Android App
Download iOS App



