पश्चिमी दिल्ली : बवाना इलाके में एक नशेड़ी कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो कार में टक्कर मारी दी। हादसे के चपेट में पास ही खड़े दो ट्रैफिक कांस्टेबल आ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहित उर्फ मोनू (25) के रूप में हुई है। वह कांडली सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल धर्मेंन्द्र और प्रदीप के रूप में हुई है।
शाम चार बजकर 55 मिनट पर दोनों अपनी टीम के साथ कृष्णा गोशाला, कंझावला रोड पर ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने की कोशिश कर रहे थे। उनकी तेज रफ्तार से चलने वाले दोपहिया वाहन और कारों पर नजर थी। दोनों सड़क के किनारे खड़े हुए थे। इस बीच मोहित अपनी सेंट्रो कार से काफी तेजी से चलाता हुआ आया। उसने पहले सड़क पर किनारे खड़ी बुलेरो कार में पीछे से जोरदार से टक्कर मारी। जिसकी चपेट में दोनों कांस्टेबल आ गए।
पब्लिक और अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मिंयों ने मौके पर पहुंचकर मोहित को कार से उतारा। जिसने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी। दोनों कांस्टेबल को नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीसीआर को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहित का मेडिकल कराया। जिसमें उसका काफी ज्यादा मात्रा में शराब पीना आया। पुलिस ने मोहित के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



