कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली में लगाए गए छह दिनों के लॉकडाउन के दौरान मेट्रो ट्रेनों की संख्या में खासी कमी की गयी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि सुबह आठ बजे से 10 बजे तक और शाम में पांच बजे से सात बजे तक पूरे नेटवर्क में सेवाएं 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा अन्य अवधि में मेट्रो सेवाएं 60 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी।
डीएमआरसी ने कहा कि छूट वाली श्रेणी के लोग वैध पहचान प्रमाण पेश कर ही मेट्रो सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। बता दें कि दिल्ली में सोमवार रात दस बजे से अगले सोमवार को सुबह सुबह बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, शादियों में केवल 50 लोग शामिल हो सकेंगे, इसके अलग से पास दिए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



