बिहार में सारण जिले के मंडल कारा छपरा में आज की गई छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये। पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने यहां बताया कि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और उनके नेतृत्व में मंडल कारा छपरा में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कैदियों के पास से दो मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और गांजा के पैकेट बरामद किये गये हैं। श्री राय ने बताया कि इस सिलसिले में भगवान बाजार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में अपर जिला अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
छपरा जेल में छापेमारी, मिले कई आपत्तिजनक सामान
Summary :
भगवान बाजार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में अपर जिला अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



