दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी। चिदम्बरम को शनिवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया।
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को अपराह्न दो बजे एम्स ले जाया गया जहां वह पुराने प्राइवेट वार्ड ब्लॉक में संबंधित डॉक्टरों से मिले और उनसे सलाह ली।
सूत्रों ने अनुसार श्री चिदम्बरम की जांच की गयी और उपचार के बाद शाम तक उन्हें वापस तिहाड़ ले जाया गया।
पूर्व मंत्री आईएनएक्स मीडिया मामले में न्यायिक हिरासत के तहत पांच सितंबर से तिहाड़ जेल में बद हैं। अदालत के आदेश के मुताबिक श्री चिदम्बरम के अनुरोध करने पर जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



