नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) कार्यालय का भी दौरा किया।
उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता संजय सिंह भी थे। इससे पहले केजरीवाल ने आज घोषणा की कि उनकी सरकार हिंसा में मारे गए हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देगी।


Download Android App
Download iOS App



