नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सीलमपुर, जाफराबाद और ब्रिजपुरी में हुई हिंसा मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर जफराबाद हिंसा मामले में पांच लोगों तथा ब्रिजपुरी हिंसा मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। इनमें से कुछ लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने हिंसा भड़काने, तोड़फोड़ करने तथा सरकारी काम में रुकावट डालने के मामलों में अलग-अलग थानों में तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हिंसा होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन अपने दो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए हैं। ये दो स्टेशन जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर हैं।
सीएए के विरोध में मंगलवार को यमुनापार के सीलमपुर क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हिंसा की। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल सेवा के सात स्टेशनों पर लोगों का प्रवेश और निकासी भी बंद करनी पड़े । एनएए के विरोध में रविवार को जामिया में भी जमकर हिंसा हुई थी और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों को आग लगाने के साथ ही कई अन्य वाहन भी फूंक दिए गए थे।
नागरिकता कानून पर जामा मस्जिद के शाही इमाम बोले- प्रदर्शन करना देश के लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार
सीलमपुर में सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर हिंसा की। डीटीसी की दो बसों और त्वरित कार्रवाई बल के एक वाहन के अलावा कुछ अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की रिपोर्टें हैं। पुलिस पर भी जमकर पथराव किया गया। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने के भी समाचार हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़।
हिंसक प्रदर्शन की वजह से दिल्ली मेट्रो रेल सेवा के वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, सीलमपुर, गोकुलपुर, शिवविहार और जौहरी एन्क्लेव के मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकासी गेट बंद करने पड़े. बाद में सीलमपुर के सभी प्रवेश और निकासी द्वार खोल दिए गए।


Download Android App
Download iOS App



