मसूरी : दिल्ली के सेंट थामस स्कूल से आये बच्चों के एक दल ने कैफेटेरा संस्था, उत्तराखंड सर्च एंड रेसक्यू, ट्रिप हिमालय एवं कीन संस्था के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। बच्चों के साथ रूकबी के कर्मचारी भी थे। सफाई अभियान के तहत सिस्टर बाजार, चार दुकान एवं सर्कुलर रोड सहित दूरदर्शन केंद्र तक सफाई की गई व प्लास्टिक का कूड़ा एकत्र कर अपने साथ ले गये।
सेंट थामस स्कूल ईको क्लब के 17 सदस्यों ने आउटडोर वरण संरक्षण के तहत सिस्टर बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया जिसमें कीन संस्था, केफेटेरा सहित रूकबी के कर्मचारियों ने भी भाग लिया व पूरे क्षेत्र से कूड़ा एकत्र किया जिसमें प्लास्टिक का कूड़ा मुख्य था। इस मौके पर कैफेटेरा की ओर से विवेक विनय पाल ने बताया कि उनकी संस्था इस क्षेत्र में हर सप्ताह सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को साफ सुथरा रखने का संदेश देती है और लोगों से अपील करती है कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें व कूड़ा डस्टबिन मे ही डालें।
क्षेत्रवासियों ने सफाई अभियान चलाया
उन्होंने बताया कि सफाई अभियान सिस्टर बाजार आईटीएम से चार दुकान रोड, सर्कुलर रोड व टीवी टावर तक चलाया गया व कई बोरे कूड़े के एकत्र किए। इस मौके पर सेट थामस की शिक्षिका शर्मिष्ठा व स्वेता ने बताया कि आउटडोर एजुकेशन के तहत ही बच्चों ने जीरो वेस्ट कैंपस बनाने का संकल्प लिया है ताकि वातावरण में प्रदूषण न हो और उसका सरंक्षण हो सके वातावरण शुद्ध रह सके।


Download Android App
Download iOS App



