कोटद्वार : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जयहरीखाल ब्लाक की पट्टी मल्ला बदलपुर के ग्राम तोली में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्वालय के नव निर्मित पॉलीटेक्निक का लोर्कापण करते हुए कहा कि हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट से राज्य की तसवीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि इससे अच्छे परिणाम सामने आएंगे। इससे पहाडों में उद्योग लगेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि स्वामी राम जी ने जौलीग्रांट अस्पताल की स्थापना कर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक मील का पत्थर स्थापित किया था। अब इसी तर्ज पर उनके पैतृक गांव में निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज क्षेत्र में विकास के द्वार खोलेगा। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एडवेंचर टूरिज्म पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।
उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में बोले, पीएम मोदी-आज भारत की अर्थव्यवस्था और स्थिर हुई है
लैंसडौन विधायक दलीप रावत ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही दुश्वारियों से इसके शिथिलीकरण की मांग सीएम के समक्ष रखी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम एवं अन्य विशेष अतिथियों ने ब्रह्लीन स्वामी रामजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री ने पॉलीटेक्निक में बनी लैब का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति विजय धस्माना व संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया।


Download Android App
Download iOS App



