मकोका में पांच साल से फरार गैंगस्टर का करीबी गिरफ्तार, पुलिस की जांच के दायरे में करोड़ों की संपत्तियां

Summary :

Narela Police : मकोका के तहत दर्ज मामले में पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहे गैंगस्टर के करीबी को आउटर नॉर्थ जिला के नरेला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप उर्फ अनिल उर्फ सलामुद्दीन संगठित अपराध सिंडिकेट के सरगना मुकेश उर्फ पुनीत का करीबी और लंबे समय से सहयोगी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके मकान, कृषि भूमि, वाहनों और गारमेंट कारोबार की आर्थिक कुंडली खंगाल रही है। जांच में दिल्ली के बांकनेर और गाजियाबाद के लोनी में संपत्तियों के अलावा कपड़ों के कारोबार से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। पुलिस…

Narela Police : मकोका के तहत दर्ज मामले में पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहे गैंगस्टर के करीबी को
आउटर नॉर्थ जिला के नरेला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप उर्फ अनिल उर्फ सलामुद्दीन संगठित अपराध सिंडिकेट के सरगना मुकेश उर्फ पुनीत का करीबी और लंबे समय से सहयोगी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके मकान, कृषि भूमि, वाहनों और गारमेंट कारोबार की आर्थिक कुंडली खंगाल रही है। जांच में दिल्ली के बांकनेर और गाजियाबाद के लोनी में संपत्तियों के अलावा कपड़ों के कारोबार से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। पुलिस को पता चला है कि लोनी में कपड़े तैयार कर गांधी नगर में अलग-अलग ब्रांड के लेबल लगाकर बेचे जाने की गतिविधियां भी जांच के दायरे में हैं।

डीसीपी शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि आरोपी को एसीपी राकेश कुमार की देखरेख में एसआई मोहित, एसआई मोनिल और हेड कांस्टेबल नवीन समेत नरेला थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी 17 नवंबर को पकड़ा गया। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट, झपटमारी और चोरी समेत कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का एक, हत्या के प्रयास का एक, आर्म्स एक्ट का एक, लूट के आठ, झपटमारी का एक और चोरी का एक मामला शामिल है। मकोका के इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

लोनी की फैक्ट्री से गांधी नगर तक जांच

जांच में लोनी में पायजामे, शर्ट और अन्य कपड़े बनाने की यूनिट से आरोपी का जुड़ाव सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इन कपड़ों पर अलग-अलग ब्रांड के लेबल और स्टीकर लगाकर गांधी नगर में बिक्री की जाती थी। पुलिस कारोबार में निवेश, बैंक लेनदेन और आय के स्रोत की पड़ताल कर रही है। 18 नवंबर को आरोपी को राउज एवेन्यू कोर्ट की मकोका अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली।

Sumant Chaudhary