राजधानी दिल्ली के भी कई हिस्सों मेंं अब एक बार फिर से उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी है। वहीं, आपको बताए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ दिनों में दिल्ली सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना बन रही है। वहीं आगामी 04 और 05 अगस्त को आंधी के साथ बारिश आने की भी संभावना है और उसके चलते मौसम में कुछ परिवर्तन होता दिख सकता है।
आपको बताए बुधवार को आसमान में बादल छाए दिखे लेकिन बरसे नहीं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ हफ्तों से बारिश के कारण मौसम सुहाना हुआ जरुर था, लेकिन बारिश की गतिविधियां कम होने के कारण से तापमान में भी फिर इजाफा दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



