मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह 9.30 बजे तक भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट पर 90 प्रतिशत सापेक्षिक आद्र्रता दिखाई दी। दिल्ली की वायु गुणवत्ता आनंद विहार में 95, आईटीओ में 73 और पूसा में 62 एक्यूआई थी। सीपीसीबी (केंद्र) के अनुसार, तीनों आंकड़े संतोषजनक श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके जैसे नजफगढ़ में 46 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।”उन्होंने कहा कि बारिश की तीव्रता सोमवार से कम होने लगेगी।वर्तमान में शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो मुख्य रूप से हल्की बारिश के लिए निम्न-स्तरीय मौसम गतिविधि का संकेत देता है।अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
शुक्रवार की शाम की बारिश के साथ, सफदरजंग वेधशाला ने 4.1 मिमी बारिश दर्ज की, जो बारिश का मासिक कोटा (413.3 मिमी) से सिर्फ 4 मिमी कम है। अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह की बूंदाबांदी होने की संभावना है।आयानगर स्टेशन पर कल शाम सबसे अधिक 11.8 मिमी बारिश हुई, इसके बाद रिज में 11 मिमी बारिश हुई है।


Download Android App
Download iOS App



