राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने शाम में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 48 प्रतिशत था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबादी होने के आसार हैं। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
वहीं सोमवार को दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह खुशनुमा रही थी। लोग सोकर उठे तो बाहर ठंडी हवा चल रही थी। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। हालांकि बाद में मौसम खुल गया और दिन भर धूप भी खिली रही। लेकिन गर्मी के तेवर नरम ही बने रहे। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



