राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए हैं और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 336 अंकों के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। हालांकि दिन में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने एक्यूआई में सुधार की उम्मीद जताई है। दिन में तापमान सात से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ दिन में आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा।” सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 336 पॉइंट्स के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
सफर ने कहा, “हालिया पश्चिमी विक्षोभ में एक्यूआई सोमवार को दोपहर बाद बेहतर हो सकता है। मंगलवार तक एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और ‘खराब’ श्रेणी के बीच में आ सकता है। वहीं संभावित बारिश के बाद बुधवार तक एक्यूआई ‘खराब’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में आ सकता है।”


Download Android App
Download iOS App



