नई दिल्ली : चुनावी मौसम के बीच दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का एक नई पहल शुरु की है। सीएम ने ‘सीएम तीर्थ यात्रा योजना’ को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के माता-पिता के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से जारी इस वीडियो में उन्होंने कहा ‘दिल्ली के बुजुर्गों के लिए उनके बड़े बेटे का संदेश’।
बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगते हुए सीएम ने पूछा कि कैसे हैं आप? सीएम ने अपने आप को श्रवण कुमार बताते हुए बुजुर्गों से अपनी जिम्मेदारियों के बीच एक बार तीर्थयात्रा योजना के तहत तीर्थ पर जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आप तीर्थयात्रा पर जाए, इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को पालने में आपकी जिंदगी बीत गई। अब आप पारिवारिक जिम्मेदारियों से कुछ दिन की छुट्टी लें और मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना लाभ उठाकर किसी भी पवित्र स्थल की यात्रा करें।
पिछले पचास-साठ साल में आप लोगों ने जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव देखे हैं, मुश्किलों से आपने बच्चों को बड़ा किया। उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया और आपको एक मिनट की भी फुर्सत नहीं मिली। आपकी पूरी जिंदगी बपने बच्चों और अब पोते-पोतियों में बीत रही है। इसीलिए आपके लिए एक छुट्टी तो बनती है।
हमने तीर्थयात्रा के दौरान आपके आने-जाने, रहने और खाने-पीने का इंतजाम सरकार करती है। हम आपको तीर्थयात्रा पर एसी ट्रेन से ले जाते हैं, अच्छे होटल में रुकवाते हैं और इन सबका खर्च सरकार उठाती है। आपको किसी भी चीज चिंता करने की जरुरत नहीं है। अब तक लगभग 40 हजार बुजुर्ग तीर्थयात्रा पर जा चुके हैं और वे बहुत खुश हैं।


Download Android App
Download iOS App



