कोरोना वायरस का कहर चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया समेत विश्व के कई देशो में जारी है। अब वायरस ने नोएडा में भी दस्तक दे दी है। इस बीच दिल्ली के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों को लेकर मंगलवार अपराह्न तीन बजे स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और अन्य शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के एक मामले की सोमवार को पुष्टि होने के बाद यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव विजय कुमार देव और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे और सरकार को तैयारियों के बारे में बताएंगे।


Download Android App
Download iOS App



