CM केजरीवाल का दावा, बोले- ‘डिप्टी सीएम बेकसूर हैं, उनके खिलाफ CBI के पास नहीं है कोई सबूत’

Summary :

राजधानी दिल्ली में शराब नीति को लेकर सियासत दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी काफी ज्यादा गुस्साई हुई है।

राजधानी दिल्ली में शराब नीति को लेकर सियासत दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी काफी ज्यादा गुस्साई हुई है। साथ ही आप इसे भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर गंदी राजनीति के तहत की गई कार्रवाई करार दे रही है।आप नेता लगातार बीजेपी के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। 
court directed Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Deputy Chief  Minister Manish Sisodia to appear by 3 December at Defamation case - 3  दिसंबर को अदालत में पेश हों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया की गिरफ्तारी पर उंगली उठाते हुए दावा किया है कि, ‘सीबीआई सिसोदिया को गिरफ्तार नहीं करना चाहती थी, लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दबाव में उन्हें ऐसा करना पड़ा’ उनका कहना है कि डिप्टी सीएम मनीष बेकसूर हैं, उनके खिलाफ कोई सबूत सीबीआई के पास नहीं है। अपने ट्वीट में लिखा कि “मनीष बेक़सूर हैं, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है. उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है. मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है. लोग सब देख रहे हैं. लोगों को सब समझ आ रहा है. लोग इसका जवाब देंगे. इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे. हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा.”
Arvind Kejriwal on Twitter:
दरअसल, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में लगातार राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। जहां कांग्रेस और बीजेपी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की ओर से भी उनके आरोपों पर काफी आक्रामक जवाब देने का सिलसिला जारी है।आम आदमी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता लगातार बयानबाजी कर इस गिरफ्तारी को बीजेपी की सियासत के तहत की गई कार्रवाई बता रहे हैं। बता रहे हैं

Desk Team