नई दिल्ली : राजधानी की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों लोगों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा किये जा कामों के बीच मुख्य अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान शुक्रवार को अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर पूछे गये एक सवाल के जब सीएम केजरीवाल ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर लोगों से बात की तो वे कह रहे हैं कि ये लोग कॉलोनियों को नियमित नहीं करेंगे,बस कहते ही है।
सीएम ने कहा कि केन्द्र से मेरा केवल इतना ही अनुरोध है कि वे दिल्ली के लोगों के लिए इस काम को कर दें, चाहे सारा श्रेय स्वयं ले लें। हमने गत 12 नवंबर 2015 को अनधिकृत कॉलोनियों का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा था। केन्द्र ने इस काम के लिए पांच साल लिए।
उन्होंने हमारे मोहल्ला क्लीनिक और सीसीटीवी प्रोजेक्ट रोके लेकिन हमने पांच साल में केन्द्र के साथ लडकर-संघर्ष करके ये काम करा लिए,वैसे ही अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे को भी केन्द्र से पास करा लिया लेकिन अब केन्द्र इस दिशा में आगे का काम भी जल्द कर दे ताकि अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को जल्द उनके हक दिलाए जा सकें।


Download Android App
Download iOS App



