वैसे तो सप्ताह का हर एक दिन भगवान की पूजा-अर्चना के लिए जरूरी होता है। लेकिन हर एक दिन के मुताबिक भगवान की पूजा करने से हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। इसी तरह शनिवार का दिन भी काफी ज्यादा महत्व रखता है। शनिदेव की हर शनिवार के दिन सच्चे मन से पूजा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती है।
.jpg)
तो चालिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको शानिवार की सुबह दिखाई दे तो आप समझ जाइए शनिदेव की आज आप पर विशेष कृपा है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सुबह के वक्त दिखना बेहत लाभदायक होता है।
.jpg)
1.भिखारी का दिखना शुभ
अगर शनिवार की सुबह कोई भिखारी या गरीब व्यक्ति आपके दरवाजे पर आता है या दिखाई दे। तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है और यदि ऐसा सच में हो जाता है तो आपको इनकी कुछ न कुछ मदद जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे।

2.काला कुत्ता
शनिवार के दिन काले कुत्ते का दिखाई देना भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर काले कुत्ते को घी वाली रोटी या बिस्किट जरूर खिलाएं।
.jpg)
3.सफाई कर्मचारी
शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी का दिखाई देना भी अच्छा माना जाता है। खासतौर पर उस समय जब वह झाडू लगा रहा हो। अगर ऐसा होता है तो आप उन्हें कुछ पैसे जरूर दें। इससे आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी।



Download Android App
Download iOS App



