नई दिल्ली : दिल्लीवालों को शनिवार से सस्ती प्याज की सुविधा मिल सकेगी। हालांकि यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी, यह कहना मुश्किल है। दिल्ली सरकार शनिवार से सस्ते प्याज उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयास कर रही है। इस संबंध में कई बार केंद्र को पत्र लिखा जा चुका है। वहीं सस्ते प्याज के संबंध में दिल्ली खाद्य विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि हमने नेफेड से रोजाना 10 ट्रक प्याज उपलब्ध कराने की मांग रही है।
हमें आश्वासन भी मिला है। हमें उम्मीद है कि शनिवार को पहली सप्लाई आ जाएगी। हम शुरुआत में मोबाइल वैन से प्याज उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद ज्यादा सप्लाई होने पर राशन दुकानों से भी जनता को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने की कार्रवाई करेंगे। बता दें कि दिल्ली में प्याज की मांग बढ़ने के कारण व आपूर्ति प्रभावित होने के कारण भाव 70 रुपये प्रति किलो तक पार कर गए हैं।
सस्ते प्याज लेने को लेकर मदर डेयरी और सफल पर लोगों की लंबी लाइन लग रही हैं। प्याज के दाम में बढ़ोतरी होने पर दिल्ली सरकार ने दोबारा जनता को राहत देने मोबाइल वैन से प्याज बांटने की कार्रवाई शुरू करने के आदेश विभाग को दिए हैं। इसके लिए नेशनल एग्रीकल्चरल कॉपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) से 10 ट्रक प्याज रोजाना उपलब्ध कराने के लिए इंडेड जारी किया है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में दिवाली की तीन दिन की छुट्टी और फिर बारिश होने से प्याज की आवक की कमी और राजस्थान में बारिश होने से नई फसल नहीं निकल पाई। इसके चलते प्याज के दाम बढ़ गए। अब हमने दोबारा मोबाइल वैन से विधानसभा क्षेत्रों और नगर निगम वार्ड में प्याज बांटने की तैयारी शुरू की है।
बारिश से आपूर्ति प्रभावित
नेफेड के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में बारिश के चलते नेफेड को ही 4 से 5 ट्रक मिल पा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर प्याज की सप्लाई के वक्त ट्रकों को एक मंडी से दूसरी मंडी ले जाने का कहने को लेकर परेशान किया जाता है। नेफेड अपनी तरफ से सरकार को सस्ता प्याज आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश करेगा।


Download Android App
Download iOS App



