महिला किसानों की मौत पर CM केजरीवाल ने जताया दुख, केंद्र से की जिद्द छोड़ने की मांग

Summary :

बहादुरगढ़ में तीन प्रदर्शनकारी महिलाओं की मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए केंद्र से कृषि कानूनों पर जिद्द छोड़ किसानों की मांग पूरी करने का आग्रह किया।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में तीन प्रदर्शनकारी महिलाओं की मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से कृषि कानूनों पर जिद्द छोड़ किसानों की मांग पूरी करने का आग्रह किया।  
केजरीवाल ने प्रदर्शनकारी महिलाओं की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा हादसा बेहद दुखद है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार अगर अपनी जिद छोड़कर किसानों की मांगें मान ले तो हमारे किसान परिवारों को यूँ सड़कों पर बैठने की जरूरत ही नहीं पड़गी। ऐसे दुखद हादसे होंगे ही नहीं।’’ 


उल्लेखनीय है कि बहादुरगढ़ में सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और तीन की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। तीनों महिलाएं पंजाब के मनसा जिले के दयालुवाला गांव की रहने वाली है। 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ करीब 11 महीने से दिल्ली की सीमा पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुडी थीं।

Desk Team