CM केजरीवाल ने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने का किया अनुरोध, ‘प्लाज्मा बैंक’ की होगी स्थापना

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के डॉ असीम गुप्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप दिन-प्रतिदिन तेज हो रहा है। वैश्विक माहमारी की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस खतरनाक वायरस से हर दिन संक्रमितों की संख्या उछाल सामने आ रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी की इजाजत दे दी है ।
दिल्ली में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा बैंक बनाने की तैयारी   
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हम कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा बैंक बनाने जा रहे हैं। देशभर में ये पहला प्लाज्मा बैंक होगा। मैं ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील करता हूं।  केजरीवाल ने कहा कि यह ‘प्लाज्मा बैंक’ दिल्ली में लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपके आने-जाने और टैक्सी का खर्चा सरकार देगी बस आप प्लाज्मा दान करने के इच्छुक हों।
दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की नहीं है कमी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि “आज दिल्ली में बेड्स की कमी नहीं है। अभी हमारे पास 13500 बेड है जिसमें से 6000 भरे हुए हैं 7500 खाली हैं।”
कोरोना से जान गंवाने वाले LNJP के डॉ असीम गुप्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये दी जाएगी 
केजरीवाल ने कहा कि LNJP अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. असीम गुप्ता का कल कोरोना के कारण निधन हो गया। डॉ. असीम गुप्ता की आत्मा को भगवान अपने चरणों में जगह दे। वो हम सबके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। उनके परिवार को सरकार द्वारा 1करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।
दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 83 हजार के पार
राजधानी दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,889 नए केसा सामने आए हैं और 65 लोगों की मौत हो गई है। 2889 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 83 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से 2600 से अधिक कोरोना रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। बीते 24 घंटे के दौरान ही दिल्ली में कोरोना वायरस से 65 लोगों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में 50 हजार से ज्यादा कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।
दिल्ली में 27,847 एक्टिव केस 
दिल्ली सरकार की तरफ से रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 65 लोगों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 2623 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 24 घंटे के दौरान ही 2889 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक 83,077 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। जबकि इन्हीं चौबीस घंटों के दौरान 3306 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। दिल्ली में अभी तक सामने आए कुल 83,077 कोरोना पॉजिटिव मामलों में से 52,607 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं, जबकि अभी भी दिल्ली में 27,847 एक्टिव कोरोना रोगी हैं।

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में सड़क निर्माण के लिए सरकार ने अतिरिक्त 1691 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

Desk Team