तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन्हें रविवार देर रात हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में मौजूद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली को पहले से अस्थमा की शिकायत है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। अली 25 जून को शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘हरिता हरम ‘ में शामिल हुए थे। वह कोरोनो वायरस से संक्रमित होने वाले पहले मंत्री हैं। अब तक राज्य विधानसभा के तीन सदस्य कोरोना वायरस संक्रमित निकले हैं, तीनों सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता हैं।
गौरतलब है कि तेलंगाना में सोमवार तक कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,419 हो गई हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 5,172 मरीज को अस्पताल से छूट्टी दे गई है। फिलहाल तेलंगाना में कुल 9,000 मामले एक्टिव केस है।


Download Android App
Download iOS App



