CM केजरीवाल ने कहा, मनीष सिसोदिया के कार्यों को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाएगा

Summary :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि बजट पेश किए जाने के पहले दिन दिल्ली की जनता मनीष सिसोदिया को बहुत याद कर रही हैं

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि बजट पेश किए जाने के पहले दिन दिल्ली की जनता मनीष सिसोदिया को बहुत याद कर रही हैं और पूर्व मंत्री द्वारा शुरू किए गए काम को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाएगा। इस बार बजट वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश करेंगे, जिन्हें उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के इस्तीफे के बाद वित्त विभाग का प्रभार दिया गया है।

पहले सिसोदिया करते थे दिल्ली का बजट पेश
सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति घोटाला मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रतर्वन निदेशालय ने नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया। वह अभी जेल में हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने के बाद से सरकार का बजट हमेशा सिसोदिया ने ही पेश किया है।
गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को बजट पेश करने की दी मंजूरी
 केजरीवाल ने ट्वीट किया,  आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली के सभी लोग आज मनीष जी को बहुत याद कर रहे हैं। पर उनके काम रुकने नहीं दिए जाएंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी गति से किए जाएंगे। ‘आप’ सरकार के स्पष्टीकरण के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली के बजट को मंजूरी दे दी, जिससे दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने की राह साफ हो गई।

Desk Team