CM रेखा गुप्ता ने किया अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण, फीडबैक लेकर दिए जरूरी निर्देश

Summary :

CM Rekha Gupta Hospital Inspection: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली। डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन से फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। हर मरीज को सम्मान के साथ सेवा CM रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा संकल्प है कि दिल्ली का हर नागरिक ऐसे स्वास्थ्य तंत्र का अनुभव करे जहां समय पर उपचार मिले, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, स्वच्छ वातावरण हो और हर मरीज को सम्मान के साथ…

CM Rekha Gupta Hospital Inspection: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली। डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन से फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए।

हर मरीज को सम्मान के साथ सेवा

CM Rekha Gupta Hospital Inspection
CM Rekha Gupta Hospital Inspection

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा संकल्प है कि दिल्ली का हर नागरिक ऐसे स्वास्थ्य तंत्र का अनुभव करे जहां समय पर उपचार मिले, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, स्वच्छ वातावरण हो और हर मरीज को सम्मान के साथ सेवा प्राप्त हो।

समय पर उपचार मिले

CM Rekha Gupta Hospital Inspection
CM Rekha Gupta Hospital Inspection

गर्मियों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को दवाइयों की उपलब्धता, पीने के पानी, स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और सभी आवश्यक इंतजाम सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने को कहा गया है। हर परिवार को भरोसेमंद स्वास्थ्य सुरक्षा मिले, हर नागरिक को समय पर उपचार मिले और हर अस्पताल सेवा, संवेदना और विश्वास का केंद्र बने। इसी दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

ALSO READ: दिल्ली वालों को मिलेगी बड़ी सौगात, यमुना किनारे बनेगा 53 किमी लंबा साइकिल कॉरिडोर, वजीराबाद से डीएनडी तक कर सकेंगे सुहाना सफर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।