CM Rekha Gupta in Chandni Chowk: सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सोमनाथ मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने चाँदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया तथा लाइव प्रसारण के माध्यम से इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त किया।
विश्व पटल पर भारत का परचम
अनगिनत आक्रमणों और विध्वंसों के बावजूद सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की संस्कृति, श्रद्धा और सनातन चेतना को कभी पराजित नहीं किया जा सकता। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत “विकास भी और विरासत भी” के संकल्प के साथ विश्व पटल पर अपना परचम लहरा रहा है। भारत की सांस्कृतिक चेतना आज सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रही है।
जयकारों से मंदिर का प्रांगण गूंजा
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी, श्री कपिल मिश्रा जी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सहयोगी मंत्री के साथ किया जलाभिषेक किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर विशेष पूजा अर्चना की गई और हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर का प्रांगण गूंजा।


Download Android App
Download iOS App




