दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष मनोज तिवारी के बीच ट्विटर पर जंग जारी है। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ट्विटर पर मनोज तिवारी से सवाल पूछा कि आप दावा कर रहे हैं कि अगर सरकार में आए तो दिल्ली की जनता को पांच गुना रियायत देंगें, तो आप बताएं ‘यूपी और हरियाणा में जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर कितना फायदा दे रहे हैं।’
आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी के बहाने दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, दोनों ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे।
हरियाणा, UP में आप बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं से प्रति परिवार कितने रुपए फ़ायदा पहुँचा रहे हैं? https://t.co/MBVr9FHKjZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 9, 2020
गौरतलब है कि बुधवार को ही बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर आप सरकार से पांच गुना अधिक सब्सिडी देने का वादा किया था। जिसपर दिल्ली के केजरीवाल ने ट्विटर पर मनोज तिवारी को टैग करते हुए पूछा, “पांच गुना दोगे, मतलब अभी दिल्ली की जनता को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलती है, तो क्या 1,000 यूनिट फ्री दोगे, बीस हजार लीटर पानी फ्री बजाय एक लाख लीटर पानी दिल्ली की जनता को फ्री दोगे?”


Download Android App
Download iOS App



