दक्षिणी दिल्ली : राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर-30 से कोबरा सांप पकड़ा गया। उसे फिलहाल देखभाल के लिए रखा गया है और बाद में जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा जेएनयू से भी कोबरा सांप मिलने पर उसे वन्य जीवों से जुड़े संगठन वाइल्ड लाइफ एसओएस द्वारा पकड़ लिया गया। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में कार्यरत स्टॉफ ने कोबरा सांप देखने पर वाइल्ड एसओएस की हेल्पलाइन पर फोन कर लिया।
इसके बाद दो सदस्यीय टीम ने मौक के पर पहुंचकर कोबरा को काबू कर लिया, जो कि भारत में पाए जाने वाली चार प्रमुख प्रजातियों में से एक है। वाइल्ड लाइफ एसओएस के स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर वसीम अकरम ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से कोबरा पकड़ने के बाद टीम ने कॉल मिलने पर कालकाजी एक्सटेंशन स्थित सूर्या अपार्टमेंट से छह फुट लंबा अजगर काबू किया।
राष्ट्रपति भवन में फर्जीवाड़े से नौकरी
इससे पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लोहित हॉस्टल में गर्ल्स बाथरूम से चार फुट लंबा कोबरा पकड़ा गया। छात्राओं की जैसे ही कोबरा पर नजर पड़ी तो तुरंत वाइल्ड लाइफ एसओएस को सूचित किया गया।


Download Android App
Download iOS App



