नई दिल्ली: दिल्ली के निजी अस्पतालों की मनमानी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉ. कीर्ति भूषण की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति /का गठन किया है। यह कमेटी राजधानी में चल रहे निजी अस्पताल-नर्सिंग होम में सुधार के लिए 31 दिसंबर तक रिर्पोट प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार नियम बनाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली के विभिन्न निजी अस्पतालों से लगातार ओवर चार्जिंग, बेहतर उपचार न देने सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें आ रही है।
इन शिकायतों को देखते हुए सरकार ने नौ सदस्यीय विशेषज्ञ समिति बनाई है। इस समिति में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विभिन्न निजी अस्पतालों से लगातार बेहतर उपचार न देने, चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में विलंब करने, दुर्घटना में घायल मरीजों को वापस भेजने, ज्यादा फीस वसूलने सहित अन्य मामलों का अध्ययन करेगी।
साथ ही ऐसे मामलों को ठीक करते हुए निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सुझाव देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों के साथ निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व लोगों की पहुंच के लायक बनाना चाहती है। यह तभी संभव है जब नियमों के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



