आम आदमी नहीं पहन सकता सफेद शर्ट-काली पैंट, राहिणी कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Summary :

Rohini Court: सफेद शर्ट और काली पैंट लोगों को क्लासी लुक देता है लेकिन अब ये आपको सजा भी दिलवा सकता है। अगर आप सफेद शर्ट -ब्लैक पैंट पहनकर रोहिणी कोर्ट चले गए तो आपको सजा मिल सकती है। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में अब सफेद शर्ट और काली पैंट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वकीलों के अलावा कोई भी इस ड्रेस में प्रवेश नहीं कर सकेगा। रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार को यह फैसला लिया है। एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों और वकीलों की पहचान की रक्षा के लिए यह फैसला लिया है। वकीलों के लिये…

Rohini Court: सफेद शर्ट और काली पैंट लोगों को क्लासी लुक देता है लेकिन अब ये आपको सजा भी दिलवा सकता है। अगर आप सफेद शर्ट -ब्लैक पैंट पहनकर रोहिणी कोर्ट चले गए तो आपको सजा मिल सकती है। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में अब सफेद शर्ट और काली पैंट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वकीलों के अलावा कोई भी इस ड्रेस में प्रवेश नहीं कर सकेगा। रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार को यह फैसला लिया है। एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों और वकीलों की पहचान की रक्षा के लिए यह फैसला लिया है।

वकीलों के लिये है सफेद शर्ट-काली पैंट

Rohini Court
Rohini Court

एसोसिएशन के सचिव प्रदीप खत्री ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह ड्रेस कोड केवल वकीलों के लिए ही होगा, जो कानूनी बिरादरी की पहचान और गरिमा को दर्शाता है। वकीलों के अलावा, किसी भी क्लर्क, वादी या आम जनता को इस ड्रेस कोड को पहनकर कोर्ट परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तहलान ने कहा कि सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

धोखाधड़ी से बचने के लिए लिया गया फैसला

असामाजिक तत्व वकीलों की पोशाक पहनकर परिसर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है। ऐसी घटनाओं की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट के सुरक्षाकर्मियों को ऐसे लोगों पर नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। बार एसोसिएशन भी इस पर नज़र रखेगा। अगर कोई व्यक्ति वकील की पोशाक में पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- दिल्ली के 4 बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

Neha Singh