नई दिल्ली : कांग्रेस और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने दिल्ली से हरियाणा जा रहे एक मुस्लिम परिवार पर कल हुए हमले में एक युवक की मौत और उसके तीन भाइयों के घायल होने की घटना की कडी निदां की है और दोषियों के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस के प्रवक्ता आर पी एन सिंह और माकपा की नेता वृंदा करात और लोकसभा में पार्टी के उपनेता मोहम्मद सलीम ने आज यहां यह मांग की है।
श्रीमती करात और श्री सलीम ने सुबह अस्पताल जाकर पीडित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रवक्ता ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेस में इस घटना की कडी निदां करते हुए कहा कि इससे पता लगता है कि देश में कानून व्यवस्था पूरीतरह चरमरा गयी है और सरकार आंतरिक सुरक्षा में विफल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में असामाजिक तत्वों और पीट -पीट कर बेगुनाहों की जान लेने वालों को खुली छूट दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठायेगी और सरकार को घेरेगी।
दिल्ली से ट्रेन से हरियाणा जा रहे मुस्लिम परिवार के चार लोगों पर कल रात कुछ सहयात्रियों ने हमला कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि तीन घायल हो गये। पीडित दिल्ली से ईद की खरीददारी करके वापस अपने घर हरियाणा जा रहे थे। पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा है कि भाजपा और आरएसएस का गठबंधन देश भर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए काम कर रहा है और पहले भी रेलगाडियों में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुई हैं लेकिन सरकार ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है बल्कि उसने ऐसे लोगों को बढावा दिया है। पार्टी ने यह भी कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ऐसे मामलों पर चुप्पी साध लेते है।


Download Android App
Download iOS App





