मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सिरोंज में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और व्यापमं घोटाले में जेल जा चुके लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ मंगलवार को मंच साझा किया तो कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज पर हमला बोला।
कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘व्यापमं घोटाले में जमानत पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा शिवराज की अमानत हैं। जमानतदार, ‘राज की बात कह दूं तो जाने महफिल में फिर क्या हो।’ अमानतदार, ‘राज खुलने का तुम पहले जरा अंजाम सोच लो, इशारों को अगर समझो, राज को राज रहने दो।’ कमलनाथ ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें शिवराज के साथ शर्मा साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ‘राज की बात कह दूं तो’ गाने को अपलोड किया गया है।
चौहान मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सीहोर के सिरोंज पहुंचे थे। वहां जनसभा भी हुई, जहां शर्मा मंच पर पूरे वक्त मौजूद रहे। शर्मा ने शिवराज और उनकी पत्नी का स्वागत भी किया।


Download Android App
Download iOS App



