नयी दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी औरों के वोट नहीं काटती बल्कि सीटें जीतने पर ध्यान लगाती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया था कि दिल्ली में उनकी पार्टी एकमात्र विकल्प है और कांग्रेस के पक्ष में वोट पड़ने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।
माकन ने रविवार को उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के घोंडा में ‘हुंकार रैली’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस वोट कटुआ नहीं है बल्कि सीट कटुआ पार्टी है।’’ रैली में कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि दिल्ली में सीलिंग से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए तत्काल अधिसूचना जारी की जाए।


Download Android App
Download iOS App



