नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग ने डूसू चुनाव के लिए एनएसयूआई के उम्मीदवारों के समर्थन में रविवार को प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने की।
बैठक में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, डूसू चुनाव के लिए एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंकित भारती के अलावा पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, पूर्व सांसद उदित राज और मूलचन्द्र मीना, एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार सहित जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे।
राजेश लिलोठिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही दलित लोगों के हितों की रक्षा करती है और कांग्रेस के छात्रसंघ एनएसयूआई के चुनावों में प्रतिभाशाली दलित उम्मीदवारों को हमेशा प्रमुख पदों पर उम्मीदवार बनाती है और यह दलित समुदाय की जिम्मेदारी है कि डूसू चुनाव में उम्मीदवारों के पूरे एनएसयूआई पैनल की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करें।


Download Android App
Download iOS App



