बिना हेलमेट पहने दरोगा ने दिखाया वर्दी का रौब, अब हुआ सस्पेंड

Summary :

जब से ट्रेफिक नियमों में बदलाव देखने को मिले हैं तभी से आए दिन ना जानें कितने-कितने चालान कट रहे हैं। ऐसे में लोग भी सर्तक हो गए हैं।

जब से ट्रेफिक नियमों में बदलाव देखने को मिले हैं तभी से आए दिन ना जानें कितने-कितने चालान कट रहे हैं। ऐसे में लोग भी सर्तक हो गए हैं। अब जनता भी अपने साथ कानून के रखवालों को नियम तोडऩे पर सबक सिखा रहे हैं। 
ऐसा ही एक मामला हाल ही में बक्सर से सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने दरोगा को बिना हेलमेट के जाते हुए घेर लिया है। लेकिन पुलिसवाले ने अपनी वर्दी का टशन दिखाते हुए उसे ही जेल में बंद करवा दिया है। लेकिन लोगों द्घारा किए गए हंगामे की वजह से पुलिसवाले को अब सस्पेंड कर दिया गया है। 
ऐसा कहा जा रहा है कि बक्सर नगर थाने एएसआई रोशन कुमार दोपहिया वाहन से एक मीटिंग अटैंड कर थाने में जा रहे थे। तभी अपने घर पर खड़े एक लड़के ने एएसआई से ट्रैफिक नियम का पालन न करने का कारण पूछा। ऐसे में एएसआई भड़क उठे और उसे ले जाकर सलाखों के पीछे डाल दिया। 
यहाँ देखिए वीडियो…


जैसे ही इस घटना के बारे में लोगों को मालूम हुआ तब ही उन्होंने इस बात को लेकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। लड़के के पिता रिटायर्ड फौजी बी.के.सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बारे में सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या कानून सब के लिए अलग-अलग है। उनके बेटे ने तो केवल एक सवाल ही किया था। 
अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस घटना पर तुरंत एक्शन लेते हुए एएसआई रोशन कुमार को तत्काल निलंबित कर पुलिस लाइन में भेज दिया गया है।