प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर पीएम मोदी के क्षमा मांगने की मांग को लेकर कांग्रेस के सदस्यों ने लोकसभा में आज फिर हंगामा किया जिससे लगातार दूसरे दिन प्रश्नकाल नहीं चल पाया और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल आरंभ करने की घोषणा की। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने जवाब देना आरंभ किया तभी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए।
कांग्रेस के सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और उन्होंने‘ प्रधानमंत्री माफी मांगो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। सदन में उस वक्त पीएम मोदी भी मौजूद थे।
श्रीमती महाजन ने हंगामा शुरू होने पर तुरंत ही सदन की कार्यवाही 12 तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। उल्लेखनीय है कि कल भी कांग्रेस के इसी रुख के कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पाया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



