महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, दिल्ली में धारा 144 लागू, विजय चौक पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Summary :

विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुछ ही देर में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशभर में विरोध करने का फैसला किया है। विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुछ ही देर में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के बेरोज़गारी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने विजय चौक पर सुरक्षा-व्यवस्था को बढ़ा दिया है। 


दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को पत्र लिखकर कहा है कि जंतर मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके में 144 धारा लागू है। ऐसे में प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी सकती है। अगर धारा 144 का उल्लंघन हुआ, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Desk Team