BJP के सांप्रदायिक एजेंडे के खिलाफ AAP की जीत महत्वपूर्ण : कांग्रेस

Summary :

अधीर रंजन चौधरी ने मतणना के बीच कहा कि यह सबको पहले से मालूम था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही जीत होगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और इस बीच हर पार्टी के नेता परिणाम को लेकर  अपना-अपना मत रख रहे हैं। अभी तक के रुझानों से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। ऐसे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और आप पार्टी को विजेता मान लिया है।
अधीर रंजन चौधरी ने मतणना के बीच कहा कि यह सबको पहले से मालूम था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही जीत होगी और वह तीसरी बार सत्ता में आएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार से लोगों में अच्छा सन्देश नहीं जाएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सांप्रदायिक एजेंडे के खिलाफ आप की जीत महत्वपूर्ण है।

शुरूआती रुझानों से ‘आप’ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश, संजय सिंह बोले – भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे

बता दें कांग्रेस नेता ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ने में बहुत मेहनत किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस चुनाव को लड़ने के लिए बीजेपी ने सांप्रदायिक एजेंडे को आगे रखा वहीं आप ने अपने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि यदि आप विधानसभा चुनाव जीतती है तो विकास एजेंडे की जीत होगी।

Desk Team