कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने जर्मनी के तानाशाह हिटलर का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। सुबोधकांत सहाय ने अग्निपथ स्कीम के विरोध के दौरान कहा कि अगर पीएम मोदी हिटलर की राह चल रहे हैं और वे हिटलर की मौत मरेंगे। उनके इस बयान से किनारा करते हुए कांग्रेस में कहा कि वह मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से लड़ती रहेगी, लेकिन प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी से सहमत नहीं है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा, ‘‘मोदी से आंख में आंख डालकर बात करने वाला कोई व्यक्ति है तो वह राहुल गांधी हैं। मोदी उन्हें गीदड़ भभकी से डराना चाहते हैं।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड की सरकार गिराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रोजाना छापेमारी कराई जा रही है।
सहाय ने आरोप लगाया, ‘‘यह लुटेरों की सरकार है। मोदी मदारी के रूप में इस देश में तानाशाह के रूप में आ गए हैं। मुझे तो लगता है कि उन्होंने हिटलर का सारा इतिहास पार कर लिया…मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। यह याद कर लेना मोदी।’’
विवादित टिप्पणी से कांग्रेस ने किया किनारा
उनकी इस टिप्प्णी को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही विचारधारा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर लड़ती रहेगी। परंतु प्रधानमंत्री के प्रति किसी भी अमर्यादित टिप्पणी से हम सहमत नहीं हैं। हमारा संघर्ष गांधीवादी सिद्धांतों और तरीक़े से ही जारी रहेगा।’’
कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही विचारधारा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर लड़ती रहेगी। परंतु प्रधानमंत्री के प्रति किसी भी अमर्यादित टिप्पणी से हम सहमत नहीं हैं।
हमारा संघर्ष गांधीवादी सिद्धांतों और तरीक़े से ही जारी रहेगा।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 20, 2022


Download Android App
Download iOS App



