देहरादून : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न किये जाने तथा अनर्गल बयानबाजी के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं का यौन शोषण किया जाता रहा है तथा जब महिला द्वारा इसकी शिकायत पार्टी नेतृत्व से की जाती है तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। हरिद्वार में भाजपा के नेता द्वारा महिला उत्पीड़न के मामले में महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार पुतला दहन किया।
महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करती है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं कि पार्टी के नेता द्वारा उन्हीं की पार्टी की एक नेत्रियों के साथ यौन शोषण करते हैं। क्या यही भाजपा चाल चरित्र है। केन्द्र से लेकर राज्य स्तर के नेता महिलाओं का यौन शोषण करते हैं यहां तक कि उनके वरिष्ठ नेतागण मीडिया में बयान देते हैं कि महिलाएं जब राजनीति में उतरती हैं तो शोषण के लिए मानसिक तौर तैयार होकर आती हैं इसलिए शोषण कोई बात नहीं है इससे भाजपा का चरित्र का पता है यह पता चलता कि उनकी मानसिकता कितनी छोटी है इस तरह से तो मातृशक्ति राजनीति में उतरने से खौफ खाएंगी।
इस तरह से भाजपा ने 2014 के घोषणा पत्र में विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो सपना दिखाया जो कभी सार्थक नहीं होगा। क्योंकि भाजपा के नेता ही महिलाओं को पीछे धकेलने पर लगे हैं। पुतला दहन में कमलेश रमन, गरिमा दसौनी, विमला मन्हास, रितु नन्दा, सरोज शर्मा, रीना सिंघल, सरला देवी, सोनिया, रूचिका शर्मा, अनुराधा तिवारी, सावित्री थापा, मनजीत शाह, रितु ओबराॅय, सविता प्रजापति, अनितादास, मालती देवी, परणीता बड़ोनी, शान्ति रावत, सुशीला शर्मा, दीपशिखा शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



