नई दिल्ली : राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरीके से बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति अभद्र टिप्पणी की है, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वह सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर भी इस तरह की टिप्पणी कर चुके हैं।
ऐसे में अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिस तरीके की अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है उसी का जवाब देने के लिए कांग्रेस आज सड़कों पर है। सुब्रमण्यम स्वामी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से अविलंब माफी मांगनी चाहिए और आगे से अपनी भाषा पर संयम रखना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता स्वामी को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



