राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में कमी होने के कारण सक्रिय मामले बढ़ कर 1,200 के पार पहुंच गए हैं। दिल्ली में शुक्रवार को सक्रिय मामले 12 और घटकर अब 1,206 पहुंच गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में यह गिरावट दर्ज की गयी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 154 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,35,793 तक पहुंच गयी है जबकि 140 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,23,714 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज 98.10 फीसदी पर ही स्थिर रही।
इस दौरान सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ 10,871 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.71 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 59,964 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 1.10 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,80,399 है। इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घट कर 988 रह गयी है।


Download Android App
Download iOS App



