दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,229 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 2.21 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,770 तक पहुंच गई है।
दिल्ली सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 26 रोगियों की मौत हुई है। इससे पहले, बीते पांच दिन में प्रतिदिन संक्रमण के चार हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।
राजधानी में रविवार को 4,235, शनिवार को 4,321, शुक्रवार को 4,266, बृहस्पतिवार को 4,308 और बुधवार को 4,039 मामले सामने आए थे। दिल्ली में अब तक संक्रमित पाए गए 2,21,533 लोगों में से 1,88,122 लोग या तो ठीक हो गए हैं या किसी दूसरे राज्य में चले गए हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48,46,427 तक पहुंच गई है और 79,722 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 37,80,107 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



