कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोमवार को परीक्षण के लिए सरकारी दून अस्पताल से दिल्ली के एम्स `रेफर किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है। रात में उनका बुखार कम हुआ था। फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्रीजी का स्वास्थ्य सामान्य है पर उनके फेफडों में हल्का संक्रमण है।
अधिकारी ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के चिकित्सकों की सलाह पर मुख्यमंत्री को वहां ले जाया जा रहा है । हल्का बुखार आने के बाद रावत रविवार देर शाम जांच के लिए दून अस्पताल गए थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया था। इससे पहले, 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत के कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वे पृथकवास में चले गए। रावत के अलावा, उनकी पत्नी और पुत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।


Download Android App
Download iOS App



