15 कैदियों के बाद रोहिणी जेल के सहायक अधीक्षक में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि

Summary :

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, “करीब एक महीने पहले अधिकारी को उच्च मधुमेह और गले में सूजन थी जिसके बाद उन्हें घर पर रहने और आराम करने के लिए कहा गया।”

रोहिणी जेल के सहायक अधीक्षक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। हाई ब्लड प्रेशर और गले में सूजन के चलते असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट ने अपना कोरोना टेस्ट कराया। मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। जिसके बाद उनके पूरे परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘‘करीब 34 दिन पहले अधिकारी को डायबिटीज और गले में सूजन थी जिसके बाद उन्हें घर पर रहने और आराम करने के लिए कहा गया।’’ उन्होंने बताया कि अधिकारी कोरोना वायरस की जांच के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल गए और मंगलवार को जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। 

दिल्ली में कोरोना के एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मामले, 534 नए लोगों में हुई वायरस की पुष्टि

उन्होंने बताया कि जेल सहायक अधीक्षक तिहाड़ आवासीय परिसर में रहते हैं और उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि उनके आवास के नजदीक रहने वाले जेल कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए अपने घरों में रहने और खुद को क्वारंटाइन रखने के निर्देश दिए जाएंगे। 
छह मई को रोहिणी जेल के 15 कैदी और एक प्रमुख वार्डन कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। इससे कुछ दिनों पहले जेल का 28 वर्षीय कैदी इस बीमारी की चपेट में आया था।

Desk Team