अधिकारियों ने हथियारों की तस्करी के आरोप में यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दंपति के पास से 45 पिस्तौल बरामद की गई हैं।
जब्त हथियार पुरी तरह प्रयोग करने योग्य
अधिकारियों ने बताया कि ‘बैलिस्टिक रिपोर्ट’ में इस बात की पुष्टि होगी कि बरामद हथियार असली हैं या नहीं। उन्होंने कहा, ”प्रारंभिक रिपोर्ट में, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने इस बात की पुष्टि की है कि हथियार पूरी तरह से काम करने योग्य हैं।”
सोमवार को वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर से यहां पहुंचे आरोपियों पर अधिकारी नजर रख रहे थे। दंपति के साथ उनकी नवजात बेटी भी थी। सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, ”पुरुष यात्री के सामान की जांच के दौरान 45 पिस्तौल मिलीं, जिनका मूल्य लगभग 22.5 लाख रुपये आंका गया है।”


Download Android App
Download iOS App



