नई दिल्ली : रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मेरी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता को जाता है। देश में प्रधानमंत्री की बढ़ती विश्वसनीयता और विकास का पथ ही भाजपा के मार्जिन से जीत का सबसे बड़ा कारण है। मैं बताना चाहूंगा कि 2014 में जो चुनाव हुआ था, वह राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर हुआ था। इस सरकार पर न तो एक रुपए के भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगा। वहीं उज्ज्वला योजना से घरों में चूल्हा जलवाना, शौचालय बनवाना और सौभाग्य योजना से घरों में उजाला करने का श्रेय मोदीजी को जाता है।
मुझे लगता है कि देश की आजादी के बाद से यह पहला चुनाव होगा कि जब महंगाई मुद्दा ही नहीं बन सकी। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पुलवामा घटना का तय समय में जवाब दे दिया गया। यदि गौर करें तो कांग्रेस-यूपीए के शासनकाल में 26/11 हमले का मुहंतोड़ जवाब नहीं दिया गया कि उस समय पाकिस्तान को सबक सिखाया जाता है। मैं दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की जनता को धन्यवाद करना चाहूंगा कि जनता ने हमारी ईमानदारी को स्वीकार कर दोबारा से भरोसा जताया है।
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यदि प्रतिद्वंद्वियों की बात करूं तो उनकी हरकतों और उनकी नकारात्मक राजनीति को दक्षिणी दिल्ली की जनता ने ध्वस्त कर दिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले चार वर्षों में दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं किया। कभी प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने का मुद्दा उछालना तो कभी गुंडागर्दी करने का एजेंडा। लोगों ने उनकी गलत बयानबाजी को पकड़ा और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया क्योंकि काठ की हांडी सिर्फ एक बार ही चढ़ती है।


Download Android App
Download iOS App



